ईमेल खाता सुरक्षित रखने की शुरुआत
खाता अभी खुल रहा है या प्रवेश पहले ही खो चुके हैं? पहला सवाल यही है। जिस खाते का इस्तेमाल कई सेवाओं के लॉगिन और रिकवरी में होता है, उसकी सुरक्षा पहले से तैयार रखें।
एक ईमेल खाते की सुरक्षा जाँचें
अपने Gmail, Outlook या Yahoo खाते के मालिक, रिकवरी, साइन इन और पुराने डिवाइस एक-एक करके जाँचें। जवाब इसी टैब में रहते हैं।
संबंधित पृष्ठखाता खोने से पहले recovery की तैयारी करें
Gmail, Outlook या Yahoo खाते का एक्सेस खोने से पहले recovery पता, फोन, backup codes और स्वामित्व की जाँच करें।
संबंधित पृष्ठरिकवरी ईमेल बदलें, लेकिन पहुँच बनाए रखें
नया रिकवरी पता जोड़ने और पुराने को हटाने का सुरक्षित क्रम जानें। Google और Microsoft की प्रतीक्षा शर्तें एक जैसी नहीं हैं।
संबंधित पृष्ठपुराना फ़ोन खोने के बाद Google खाते में कैसे लौटें
Google पुष्टि वाला फ़ोन न रहे तो बैकअप कोड, दूसरा डिवाइस और आधिकारिक अकाउंट रिकवरी कैसे जाँचें।
संबंधित पृष्ठईमेल खाता बनाने में समस्या: पहले कारण पहचानें
नया Gmail, Outlook या Yahoo खाता बनाते समय नाम उपलब्ध न हो, कोड न मिले या पुष्टि माँगी जाए तो समस्या को सही जगह पहचानें।
संबंधित पृष्ठखाता अभी खुलता है
रिकवरी ईमेल और फ़ोन सचमुच आपके नियंत्रण में हैं या नहीं, जाँचें। टीम के खाते में मालिक तय करें, पुराने उपकरणों और अनुमतियों की समीक्षा करें। बैकअप कोड सुरक्षित स्थान में रखें, आम चैट या साझा शीट में नहीं।
अनजान प्रवेश की सूचना आई
संदेश में दिए लिंक पर भरोसा करने के बजाय सीधे Google, Microsoft या Yahoo के अपने खाते में हाल की गतिविधि देखें। समय और डिवाइस अपने हों तो पुष्टि करें। न हों तो पासवर्ड और जुड़े डिवाइस की जाँच करें।
प्रवेश खो गया है
प्रदाता का आधिकारिक रिकवरी रास्ता अपनाएँ। कोई नई सेवा पुराने खाते की पहचान जाँच हटा नहीं सकती। पुराने फ़ोन के बिना Google खाते की रिकवरी और पहले से तैयारी करने वाली चेकलिस्ट अलग-अलग स्थितियों के लिए हैं।